शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रही सरस्वती साइकिल योजना:- अनिल अग्रवाल

बालिकाओं को साइकिल मिलने से अब शिक्षा की राह होगी आसान

नेवरा। बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 28 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर एक कला उत्सव का भी आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, ईश्वर यदु, विजय ठाकुर, खुमान वर्मा और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों आनंद शर्मा, अंकित शर्मा, अमित अग्रवाल, प्रियांक सोनी और पार्षद मनोज निषाद, सुरेश लखवानी ने मुह मीठा कराकर और गुलाल लगाकर साइकिल वितरित की।

अनिल अग्रवाल ने शासन की इस योजना की सराहना की और कहा, “यह योजना बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रही है। जो बालिकाएं परिवहन की असुविधा के कारण विद्यालयों में प्रवेश नहीं ले पा रही थी, वे अब इस साइकिल योजना का लाभ लेकर विद्यालय में पढ़ रही हैं। यह ‘बालिका पढ़ेगी, विकास गढ़ेगी’ को चरितार्थ कर रही है।” पार्षद मनोज निषाद ने भी बालिकाओं को इस सुविधा का लाभ लेते हुए प्रोत्साहित किया और कहा, “शिक्षा ही हमारे भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है। हमें अपनी बेटियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए।”

कला उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह आयोजन विद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यकम का मंच सचालन भागीरथी पांसे ने किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के जेके जेहोआश, खुवचंद कश्यप, श्री सुरेश टंडन, चुरामन लाल निषाद, नरेन्द्र रात्रे, सुषमा दुवे, किरण साहू, अल्का मिश्रा, कांति बडा, सविता वर्मा, तरशिला खाखा कुसुम नाग रहे।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!