
कोरबा/ नगर पालिका निगम के सुनालिया चौक स्थित जोन कार्यालय से चंद कदम दूरी पर वार्ड क्रमांक 11 महावीर नगर में निगम की खाली पड़ी जमीन पर रातों-रात मितानिन शिव कुमारी व उसकी बेटी संगीता कुमारी द्वारा रविवार रात को अवैध बेजा-कब्जा कर लिया गया । मोहल्ले वासियों का कहना है कि मना करने पर मारपीट, गाली गलौज पर उतर आए व पुलिस के मना करने के बाद भी नहीं माने व निगम की लाखो की कीमती जमीन पर रातों-रात कब्जा कर लिया गया वार्ड वासियों ने बताया कि इस अवैध बेजा- कब्जा में निगम के अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत है वरना किसी की क्या मजाल की रातों-रात निगम की लाखों रुपए की जमीन पर कोई कब्जा कर ले । महावीर नगर के निवासियों ने बताया कि हम पार्षद के पास भी गए थे लेकिन उन्होंने कहा आप लोग वहां रहते हैं आप जाने में कुछ नहीं कर सकता शहर में कई जगह पर अवैध बेजा-कब्जा हो रहा है और नगर निगम कुंभकरणीय निंद्रा में लिन है ।









Comments are closed.