शराब भरी ट्रक से टक्कर में लगी भीषण आग, स्टेयरिंग में फंसे ड्राइवर की जलने से मौत

बिलासपुर/ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास बीती रात 11 बजे तीन ट्रकों में टक्कर हो गई, इससे उनमें भीषण आग लग गई। एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंसा रह गया, जिसकी ट्रक के भीतर ही जल जाने से मौत हो गई। बिलासपुर से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान रायपुर रोड काफी देर तक जाम भी रहा।
टोल प्लाजा के पास विश्राम के लिये ट्रक चालक विश्राम के लिये रुके रहते हैं। इसलिये यहां ट्रकों की कतार लगी रहती है। रात करीब 11.30 बजे रायपुर की ओर से आ रही एक बेकाबू ट्रक सीजी 10 एजी 7157 ने शराब से भरे एक ट्रक को टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रकों के साथ ही पास खड़े एक दूसरे ट्रक में भी आग लग गई। शराब से भरी ट्रक में आग लगने के कारण तेज लपटें उठने लगी। टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर अपनी सीट पर फंसा रह गया। टोल नाके में मौजूद फायर फाइटर से आग बुझाने की कोशिश की गई पर काबू नहीं पाया जा सका और वह भीतर जल गया। दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक ड्राइवर ने दम तोड़ दिया था।
हाईवे पर आग लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी, रात करीब 1 बजे यातायात खोला जा सका।  
 
  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!