
रायपुर । लॉकडाउन के बीच सरकार शराब की होम डिलीवरी की अनुमति देने जा रही है। बताया गया कि आज-कल में विधिवत अनुमति आदेश जारी हो सकते हैं।
रायपुर और कई जिलों में कोरोना के चलते लॉकडाउन है। लॉकडाउन में शराब दुकानें भी बंद है। शराब दुकान बंद होने से आबकारी राजस्व में कमी आई है। यही नहीं, शराब के आदि लोग स्प्रीट और कफ सिरप पीना शुरू कर दिया है। इससे बिलासपुर में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबको देखते हुए सरकार शराब होम डिलीवरी की अनुमति देने जा रही है।
आबकारी विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। शराब दुकानों के कर्मचारी ऑर्डर मिलने पर घर पहुंचाकर उपलब्ध कराएंगे। बताया गया कि यह सेवा पूरे प्रदेश में शुरू हो सकती है।







Comments are closed.