*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठनों की भूमिका सराहनीय-राम सिंह अग्रवाल*

कोरबाl जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा के चेयरमेन राम सिंह अग्रवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी व सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में जिले के अनेक रक्तदान शिविरों में अपनी टीम की उपस्थिति दर्ज कराते हुए रक्तदान शिविर का जायजा लिया तथा सार्वजनिक उपक्रमों व सामाजिक संगठनों के द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर आयोजन के साथ रक्तदान महादान में सैकड़ो सहभागियों ने अपना रक्तदान राष्ट्र के लिए समर्पित किया जिसकी रेड क्रॉस सोसाइटी ने भूरी भूरी प्रशंसा की l

        सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय कोरबा में रक्तदान शिविर उद्घाटन के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ रक्तदान शिविर में कार्यरत डॉक्टरो, कर्मचारीयों  तथा रक्तदाताओं का हाल-चाल जाना l

          सार्वजनिक उपक्रम SECL कोरबा पूर्व मुख्य चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राम सिंह के नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहां SECL कोरबा एरिया के महाप्रबंधक,  मानिकपुर परियोजना के महाप्रबंधक, मुख्य चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सृष्टि महिला मंडल तथा SECL के सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी की उपस्थिति में बृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने उनके इस कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की l

            रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने आरोग्यधाम पीली क्वीन, न्यू बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर में भी रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया तथा कार्यों पर संतोष व्यक्त कियाl 

          भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा के चेयरमेन राम सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन आरपी तिवारी,  राज्य प्रतिनिधि योगेश जैन,प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिन्हा व जफर अली आदि उपस्थित थेl

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!