विवाह में शामिल होने आई नौ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ 5 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल

कोरबी / चोटिया / कोरबा जिले अंतर्गत पसान थाना के अधीन कोरबी पुलिस चौकी के सीमा स्थित ग्राम पंचायत सिमगा में अपने बड़े पिताजी के घर शादी में शामिल होने आई एक नाबालिग लड़की को गांव के ही 29 वर्षीय एक युवक ने खेल रही बच्ची को बहला-फुसला घर से उसे उठा कर जंगल में ले जा उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का मामला दिनांक 8 मार्च 2021 को रात्रि लगभग 10 बजे का है । ग्राम सिमगा में उस समय दहशत फैल गई जब अपने भाई के यहां विवाह में शामिल होने आए कोरिया जिले के ग्राम बड़े कलुआ निवासी ज्ञान सिंह पिता बृजलाल सिंह को गांव के पड़ोस में रहने वाले सतिश गोंड ने आकर बताया कि तुम्हारी नाबालिग लड़की को ग्राम के ही भुनेश्वर पिता बनवारी लाल गोंड उम्र 29 वर्ष ने जबरदस्ती उसे उठा कर जंगल की ओर ले गया है । जिस पर खबर पाते ही पिडिता के पिता ज्ञान सिंह तत्काल अपने तीन चार साथियों को लेकर गांव के दिवालय के पास स्थित डुग्गू जंगल की तरफ निकले जहा आरोपी ने नाबालिग युवती को मारपीट कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर एक सुनसान जगह पर रखा था । काफी मशक्कत के बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर अपने होश खो बैठे युवक के चुंगल से उसे छुड़ाया और नाबालिग बच्ची ने घटना के संबंध में आपबीती अपने घर वालों बताई । तत्पश्चात दिनांक 9 मार्च 2021 कोरबी पुलिस चौकी में आकर पीड़िता के पिता ज्ञान सिंह पिता बृजलाल सिंह के द्वारा घटना के संबंध में लिखित रूप से सूचना दर्ज कराई गई । खबर मिलते ही नवपदस्थ चौकी प्रभारी एसआई बसंत साहू ने अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता पूर्वक छानबीन कर आरोपी भुनेश्वर पिता बनवारी लाल गोंड को 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर धारा 363,354, ( क) 354, 323, आई पी सी 8,12, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर उसे ले जेल दाखिल कराया गया ।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!