विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने उठाया कटघोरा वनमंडल में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कटघोरा वनमंडल में वर्ष 2018-19 से अब तक हुए निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर सभी मामलों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।विधायक ने कहा है कि तालाब, पुलिया, रपटा, चेक डेम जैसे निर्माण कार्यों में फर्जी भुगतान, घटिया निर्माण और मजदूरी में धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें **बीड गार्ड से लेकर वनमंडलाधिकारी तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

पुराने घोटालों में कार्रवाई नहीं, भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद 2018-19 में कुटेशरनगोई बीट में तालाब निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई थी। इस पर 21 फरवरी 2022 को नवा रायपुर से कार्रवाई के निर्देश भी जारी हुए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह, पाली उप वनमंडल के चैतमा रेंज, पसान रेंज और केंदई रेंज में भी फर्जी मजदूरी भुगतान, पौधारोपण घोटाला और घटिया निर्माण कार्य सामने आए हैं, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 50% कमीशन मांगने का आरोप, कार्रवाई शून्य कटघोरा की एक फर्म ने शिकायत की है कि उसे फर्जी भुगतान दिखाकर 50% राशि की मांग उप वनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी और रेंजर रामनिवास दहायत द्वारा की गई। यह मामला न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित भी हुआ फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग**विधायक मरकाम ने कलेक्टर से मांग की है कि 2018-19 से अब तक के सभी निर्माण कार्य, वृक्षारोपण, कैम्पा मद खर्च आदि की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!