विधानसभा पाली तानाखार के ग्राम पंचायत पोड़ी को विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने चुना विधायक आदर्श ग्राम

कोरबा(पाली):– छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के रूप में विधायक आदर्श ग्राम के रूप में प्रदेश के सभी विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में 1 ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चुनाव करना है जिससे इन चुने हुए गांव को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से जोड़कर इस गांव का समुचित विकास किया जा सके और एक आदर्श गांव के रूप में इन चुने हुए गांव का विकास हो जिससे लोग ऐसे आदर्श गांव की तर्ज पर अन्य गांव के ग्राम पंचायत सरपंच सचिव अपने अपने गांव का विकास करें, इन्हीं उद्देश्यों के साथ शासन ने तीसरे चरण के रूप में सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में 1 ग्राम पंचायत चुनकर विधायक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है,
इसी तारतम्य में कोरबा जिले के विधान सभा पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी को विधायक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चुना है विधायक के इस फैसले के बाद पूरी ग्राम पंचायत सहित आसपास के अन्य पंचायतों ने विधायक मोहित राम केरकेट्टा का आभार जताते हुए विश्वास जताया है कि आने वाले समय में चुने हुए विधायक आदर्श ग्राम का शासन की विभिन्न योजनाओं से विकास तो होगा ही इसके साथ साथ अन्य ग्राम पंचायतें भी विधायक मोहित राम केरकेट्टा के प्रयासों के कारण शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा और विधायक आदर्श ग्राम पंचायत की तर्ज पर अन्य पंचायतों का विकास होगा ।

आपको बता दें कि विधायक आदर्श ग्राम के चुनाव का शुभारंभ 29 अक्टूबर 2014 को हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2015 से हुई थी जिसमें इस योजना के अंतर्गत विधायक को अपने क्षेत्र में 1 ग्राम पंचायत को विधायक आदर्श ग्राम के रूप में शासन के विभिन्न योजनाओं को लेकर विकसित करना होता है जिससे लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हो इसके साथ साथ लोगों का शासन की चलाई जा रही योजनाओं से लाभ भी मिले और वहां का विकास हो इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसका लाभ मिलता दिखाई दे रहा है

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!