विदाई समारोह में आईओसीएल की स्वाति गुप्ता को उपहार देकर किया गया सम्मानित

  • फूल मालाओं और गुलदस्तों से हुआ नये सेल्स मैनेजर कपिल कुमार का स्वागत
  • शानदार रहा सेल्स मैनेजर स्वाति गुप्ता का कार्यकाल- राजीव गुप्ता

बागपत से विवेक जैन-

इंडियन ऑयल बागपत की सेल्स मैनेजर स्वाति गुप्ता का बागपत से तबादला हो गया है। इसको लेकर बड़ौत में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गैस एजेंसी के संचालकों ने उन्हें विदाई दी।

श्री कृष्णा इंडेन सेवा बागपत के संचालक राजीव गुप्ता ने स्वाति गुप्ता को फूल बुग्गा देकर उनका सम्मान किया, जबकि नए सेल्स मैनेजर कपिल कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वाति गुप्ता का कार्यकाल बागपत में बहुत ही अच्छा रहा। वह सभी को एक साथ लेकर चली और उन्होंने अपने मृदु व्यवहार से सभी को एक साथ जोड़े रखा। कहा कि स्वाति गुप्ता जी का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा। इस अवसर पर खेकड़ा गैस एजेंसी के संचालक योगेंद्र जैन ने कहा कि स्वाति गुप्ता जी ने किसी भी गैस एजेंसी संचालक व ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी। उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि स्वाति गुप्ता के कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर बोलते हुए सेल्स मैनेजर स्वाति गुप्ता ने कहा कि बागपत के लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है उसे वह हमेशा याद रखेंगी। उधर, आईओसीएल इंडेन बागपत के नए सेल्स मैनेजर कपिल कुमार ने गैस एजेंसी संचालकों को भरोसा दिलाया कि वह अपनी तरफ से किसी भी गैस एजेंसी संचालक को कोई परेशानी नहीं आने देंगे और उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जय बाबा गैस एजेंसी के संचालक पवन कुमार, भव्या इंडेन ग्रामीण वितरक बसी के संचालक डॉ अश्वनी, बागपत गैस के संचालक जितेंद्र धामा, शक्ति इंडेन सेवा बागपत के संचालक राजेंद्र कुमार सहित पूरे जनपद के गैस संचालक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!