“वारिस पंजाब दे” संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या है सच्चाई

दिल्ली / खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का मामला पंजाब में गरमाया हुआ है. राज्य में धारा-144 लागू है और इंटरनेट सेवा बाधित है. इसी बीच अमृतपाल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. उसके वकील द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई है. वकील ईमान सिंह खारा का कहना है कि पुलिस ने अमृतपाल को अरेस्ट कर लिया है.

उसे 24 घंटे में कोर्ट के सामने पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है और कानून का उल्लंघन किया गया है. पुलिस से अमृतपाल की जान को खतरा है. “पुलिस की 150 गाड़ियों का काफिल हो और अमृतपाल अपनी गाड़ी से फरार हो जाए, ऐसा हो नहीं सकता है. हमें पुलिस और राज्य सराकर पर जरा सा भी यकीन नहीं है, इसलिए हम कोर्ट पहुंचे. रविवार को कोर्ट बंद होने की वजह से स्पेशल हियरिंग हुई. जस्टिस एनएस शेखावत के कैंप कार्यालय में सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल भी मौजूद थे”. उन्होंने आगे बताया, “मामले में डेढ़ घंटे तक सुनवाई हुई.

दलीलें सुनने के बाद जज ने पंजाब पुलिस को तलब किया है. अब मामले में परसों (21 मार्च) सुनवाई होगी”. बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामले में वारंट ऑफिसर नियुक्त करने से इनकार कर दिया है. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह मुश्किलों में फंसा हुआ है । इस समय वो पुलिस से लेकर जांच एजेंसियों की रडार पर है. उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. पंजाब पुलिस ने उसके संगठन से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अमृतपाल अपनी प्राइवेट फौज तैयार रहा था. इसके लिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अमृतपाल के घर से कुछ जैकेट मिली हैं. ये जैकेट आनंदपुर खालसा फोर्स की हैं. पुलिस का कहना है कि अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) बनाने की तैयारी कर ली थी. उसके घर की दीवार और गेट पर भी ‘AKF’ लिखा मिला है. अमृतपाल के साथियों से जो हथियार बरामद हुए हैं, उन पर भी AKF लिखा गया है. यानी इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अपनी खुद की फौज खड़ी कर रहा था. पुलिस ने अमृतपाल सिंह का ISI से कनेक्शन भी होने का दावा किया है । बता दें कि 23 फरवरी को अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पंजाब के अजनाला थाने में हंगामा और बवाल किया था.

अमृतपाल अपने साथी लवप्रीत तूफान की कस्टडी का विरोध कर रहा था. उस पर अगवा करने और मारपीट का आरोप था. इस मामले में पुलिस को बैकफुट पर जाना पड़ा था और लवप्रीत को रिहा कर दिया था. बाद में पुलिस ने अमृतपाल पर शिकंजा कसना शुरू किया. अमृतपाल सिंह पंजाब के अमृतसर के जल्लूपुर गांव का रहने वाला है. फरवरी 2022 तक अमृतपाल सिंह दुबई में रह कर अपने रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में मदद कर रहा था. इससे पहले अमृतपाल की खालिस्तान समर्थक नेताओं के विपरीत लाइफ स्टाइल थी. वो सिख जीवन शैली का पालन नहीं करता था. यही वजह है कि उसने दुबई में रहते हुए पगड़ी नहीं पहनी. जबकि, सिख धर्म में पगड़ी को एक प्रतीक के तौर पर माना जाता है. इतना ही नहीं, अमृतपाल फैंसी तौर पर बाल कटवाता था.

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!