वामपंथी, कांग्रेस और मुस्लिम संगठन क्यों कर रहे हैं “द केरल स्टोरी” फिल्म का विरोध..?

media session/ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद गहरा गया है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होने वाली है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार से फिल्म को रिलीज करने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया। फिल्म को लेकर कांग्रेस पार्टी ने इल्जाम लगाया कि यह झूठ से भरी हुई है और इसमें मुस्लिम समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है।

सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने भी आने वाली फिल्म की आलोचना करते हुए कहा, “संघ परिवार राज्य और पूरे समुदाय को अपमानित करने के लिए एक लोकप्रिय माध्यम का उपयोग कर रहा है।”

ट्रेलर के बाद शुरू हुआ था विरोध

दो महीने पहले इसके ट्रेलर रिलीज किए गए थे और इसका राज्य में जोरदार विरोध हुआ था। यह फिल्म सुदीप्तो सेन की तरफ से डायरेक्ट की गई है और विपुल शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को 2016 में उत्तरी केरल के 21 लोगों के लापता होने के मामले पर आधारित है, जो कथित तौर पर सीरिया और अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने बताया झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा, “फिल्म झूठ का पुलिंदा है। इसमें कहा गया है कि 32,000 महिलाओं का धर्मांतरण किया गया और इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले इलाकों में भेजा गया। फिल्म के ट्रेलर ने इसके कंटेंट के काफी संकेत दिए। इसका उद्देश्य राज्य और समुदाय को बदनाम करना है और इसके पीछे संघ परिवार के संगठन हैं।”

डीवाईएफआई ने यह भी कहा कि फिल्म का उद्देश्य राज्य की छवि खराब करने वाला है। केरल की पार्टी ने कहा, “संघ परिवार राज्य को धार्मिक कट्टरपंथियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों के केंद्र के रूप में दिखाने की  कोशिश कर रहा है। यह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की उसकी चाल का हिस्सा है लेकिन केरल जैसे राज्य में यह काम नहीं करेगा। राज्य धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालने के रूप में खड़ा रहेगा.”

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!