वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

  • होली मिलन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने जमकर की मौज-मस्ती, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर मनाई होली की खुशियां
  • होली मिलन समारोह में समाज को संस्कारवान बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि में वरिष्ठ नागरिको की भूमिका पर विस्तार से हुई चर्चा

बागपत, उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन की रिपोर्ट …

बागपत शहर के मेरठ रोड़ स्थित वात्सायन पैलेस मैरिज होम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति बागपत द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे आपसी भाईचारे को बढ़ाने का सबसे बड़ा त्यौहार बताया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, भजन, चुटकुले, शेर व शायरी प्रस्तुत किये गये और होली के गानों पर जमकर डांस किया। समाज को संस्कारवान बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि में वरिष्ठ नागरिको की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। समारोह के अन्त में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर व मुंह मीठा कराकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और जमकर मौज-मस्ती की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, संरक्षक – राजपाल शर्मा व जनक सिंह सोम, सचिव ब्रहमपाल सिहं, कोषाध्यक्ष मास्टर राकेश मोहन गर्ग, लेखाधिकारी राजेन्द्र शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, मास्टर बशीर अहमद, धर्मपाल सिंह, एड़वोकेट गजेन्द्र सिंह बली, पदमनाथ शर्मा, राजकुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, रामकिशन, महिपाल सिंह, शिवदत्त आर्य, मोहन गिरि, महेश गिरि, राजेश्वर सिंह तोमर, श्रीपाल शर्मा, विजयपाल यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया
    error: Content is protected !!