लोकसभा चुनाव 2024:- आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के लिए अलग नियम, तीन बार अखबार में देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली/ देश में आम चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इस बार चुनावों में कई बदलाव किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि इस बार चुनावों में वैसे उम्मीदवारों को अखबारों में तीन बार इश्तिहार छपवाना होगा, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा उन सभी राजनीतिक दलों को भी अखबारों में इश्तिहार छपवाना होगा कि उनके कितने उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, यानी कि वे दागी हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 07 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 89, तीसरे चरण में 94, चौथे चरण में 96, पांचवें चरण में 49, छठे और सातवें चरण में 57-57 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम पिछले दो साल से इस चुनाव की तैयारी कर रही थी और अब हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!