कोरबा। अंचल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर जी एल वाधवानी का दुखद देहावसान हो गया है।

डॉक्टर वाधवानी चिकित्सा जगत में डिग्री लेने के पश्चात ही कोरबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त हुए थे। और छोटे से ग्रामीण कस्बे स्वरूप कोरबा के जनमानस में रच बस गए। यहां से उनकी आम गरीब साधारण लोगों से संबंध चिकित्सकीय पेशे के कारण बने। और एक कुशल सर्जन के रूप में आप विख्यात हुए। अत्यंत मृदु भाषी और सादगी को जीवन में आत्मसात करने वाले डॉक्टर जी एल वाधवानी का कोरबा के चिकित्सकीय जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कुछ समय से आपकी तबीयत खराब थी। बीती रात तबीयत नासाज होने के बाद उन्हें कोरबा के स्थानीय एनकेएच के आईसीयू में भर्ती किया गया।
चिकित्सक स्वास्थ्य लाभ देने में लगे हुए थे। बीती रात्रि लगभग 3:00 बजे डॉ वाधवानी ने अंतिम सांस ली।
डॉक्टर वाधवानी के निधन की खबर से चिकित्सा जगत और शहर में शोक व्याप्त है।
खबर है आज ही अपरान्ह अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
लोक सदन मीडिया सेशन परिवार की डॉक्टर जी एल वाधवानी जिन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की चिकित्सक की आभा मंडल से दूर ऐसी शख्सियत को हमारा शत-शत नमन श्रद्धांजलि।







Comments are closed.