लेन-देन को लेकर महिला खाद्य निरीक्षक की पिटाई, मामला दर्ज

कोरबा/ करतला में महिला फूड इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की गई है. महिला अधिकारी ने एक साल पहले करतला क्षेत्र के ग्राम चैनपुर के दिलेश्वर पटेल को गाड़ी चलाने के लिये ड्राइवर रखा था. दिलेश्वर ने लगभग 1 वर्ष तक वाहन चलाया. इसी दौरान दिलेश्वर पटेल को पैसों की आवश्यकता पड़ी.जिस पर महिला अधिकारी ने 3 लाख 85 हजार रूपये देकर ड्राइवर की मदद की. इसके बाद ड्राइवर दिलेश्वर ने 2 लाख रूपये वापस करके काम छोड़ दिया.इसके बाद 30 दिसंबर की शाम 6 बजे दिलेश्वर पटेल ने घर के मोबाइल में महिला अधिकारी के बेटे को फोन करके अपशब्द कहे.

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटे को अपशब्द कहने के बाद वो ड्राइवर को समझाने के लिए उसके गांव चैनपुर गई. इस दौरान रात करीब नौ बजे सरपंच रामनारायण राठिया, उप सरपंच संतोष पटेल, पंच पुरूषोत्तम गबेल, ग्राम बोतली का मनोज वर्मा, ग्राम रामपुर का सुरेन्द्र ठाकुर और ऋषि पाण्डेय भी मौके पर मौजूद थे. चैनपुर के पीपल चौक पास दिलेश्वर पटेल को सुरेन्द्र और पुरूषोत्तम के माध्यम से बुलवाकर बच्चे को अपशब्द कहने का कारण पूछा.लेकिन इसी दौरान दिलेश्वर ने महिला अफसर और उसके बेटे की पिटाई कर दी.

घटना के दौरान सरपंच रामनारायण राठिया, उप सरपंच संतोष पटेल ने बीच बचाव भी किया.दिलेश्वर के इस हरकत से घायल महिला अधिकारी ने करतला में शिकायत दर्ज कराई. महिला फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर दिलेश्वर पटेल के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया गया है.

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!