
◇ वरिष्ठ पत्रकार सुरेशचंद्र रोहरा लूट रहे वाहवाही ◇
कोरबा/ कोरबा अंचल के लब्धख्याति वरिष्ठ पत्रकार सुरेशचंद्र रोहरा जो विगत कई वर्षो से समाचार पत्रों में अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से चिन्हांकित हैं। वे अब राष्ट्रीय अपराध पत्रिका मनोहर कहानिया की सत्य कथा संकलन पत्रिका से नियमित रूप से जुड़ गए हैं। सत्य कथा में उनकी अनेक सत्य कथाओ से जुडी कहानिया प्रकाशित होती रहती हैं, किंतु सत्य कथा के जनवरी अंक में प्रकाशित (हनी ट्रैप का मकड़जाल) शीर्षक में प्रकाशित अंचल की लब्ध चर्चित कथा के प्रकाशन से जबरदस्त वाह-वाही लूटी हैं।
दिल्ली प्रेस की पत्रिका सत्य कथा और मनोहर कहानियां छत्तीसगढ़ की अपराध कथाओं को प्रकाशित कर रही है। जनवरी और फरवरी 2025 के अंक में क्रमशः सत्य कथा और मनोहर कहानियां में दो महत्वपूर्ण अपराध कथाएं छत्तीसगढ़ की प्रकाशित हुई है। इन अपराध कथाओं को अंचल के वरिष्ठ पत्रकार संपादक सुरेशचंद्र रोहरा लिख रहे हैं। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की जनवरी 2025 सत्य कथा पत्रिका में (हनी ट्रैप का मकड़ जाल) अपराध कथा जिला भाटापारा बलोदा बाजार की सच्ची घटनाक्रम पर लिखी गई कहानी है। वही फरवरी 2025 में देश में बहुचर्चित हुई अपराध घटना पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की बहुचर्चित घटना को मनोहर कहानियां में प्रमुखता से प्रकाशित कराया गया हैं।
यह दोनों ही अपराध कथाएं कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार एवं लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने लिखी है। उन्होंने इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर में पत्रकारिता करते थे और ज्ञात हो कि जानकारी के अनुसार उनकी हत्या उनके ही चचेरे भाइयों सुरेश चंद्राकर व अन्य के द्वारा की गई। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में जहां पत्रकार आंदोलित हुए, वहीं देश भर में मुकेश चंद्राकर की हत्या और छत्तीसगढ़ में सड़क में हुए भ्रष्टाचार को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
उल्लेखनीय हैं की मित्र प्रकाशन की यह दोनों ही पत्रिकाएं लगभग 60 वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित होने वाली देश की लब्धख्याति पत्रिकाएं रही हैं। मित्र प्रकाशन के बाद अब देश की प्रतिष्ठित दिल्ली प्रेस द्वारा इन पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण अपराध कथाओं को इसमें लगातार प्रकाशित किया जा रहा है।







Comments are closed.