लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद- डिप्टी रेंजर एवं बिट प्रभारी की मिलीभगत से इंकार नहीं

बरपाली/करतला – करतला वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत स्थित ऊपरी क्षेत्र बरपाली के अंतर्गत आने वाले जंगलों में लकड़ी तस्करों द्वारा अवैध रूप से रोज बहुत से पेड़ काटे जा रहे हैं जिसकी भनक यहां उपस्थित डिप्टी रेंजर एवं बिट प्रभारी को भी नहीं है इनसे पूछने पर यह कहा जाता है कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है अगर बात जंगल के अंदर पेड़ काटने की होती तो समझ में आता कि वास्तव में इन्हे जानकारी नहीं होगी परंतु बरपाली से झीका की ओर जाने वाले पक्की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे रोज कितने पेड़ कट रहे हैं जिसके ठुठ देखे जा सकते हैं जहां से रोज बीट प्रभारी गुजरते हैं परंतु अभी तक ना तो किसी ग्रामीण के ऊपर और ना ही लकड़ी तस्करों के ऊपर कोई कार्यवाही की गई कार्यवाही के नाम पर इनके द्वारा उन गरीबों की लकड़ी को पकड़ा जाता है जो जलाऊ लकड़ी के रूप में घर में लकड़ी रखते हैं और उसे जलाऊ लकड़ी के रूप में उपयोग करते हैं परंतु इस तरह की घटना लकड़ी तस्कर के साथ मिलीभगत है या इनकी मौन स्वीकृति है यह समझ से परे है।
जो भी हो परंतु इससे यह बात तो साबित होती है कि वन विभाग पूर्ण निष्क्रिय है बरपाली में वन विभाग का डिपो है इस तरह की घटना बरपाली के आसपास होना अपने आप में या शक पैदा करती है कि हो ना हो इसमें वन विभाग की मौन स्वीकृति है।
बरपाली उपपरिक्षेत्र के अंतर्गत बरपाली ढनढ़नी, मड़वारानी, भैसामुड़ा,सैंडल आदि गांव आते हैं परंतु बरपाली और नंदिनी जंगलों में इस तरह की कटाई अधिक मात्रा में होती है उपपरीक्षेत्र के अंतर्गत जितने भी गांव आते हैं सभी गांव में वन प्रबंधन समिति बनाया गया है परंतु यह समिति भी निष्क्रिय है क्योंकि वन विभाग कर्मचारियों द्वारा इन्हें ना तो कोई जानकारी दी जाती है और ना कोई योजना के बारे में बताया जाता है वन प्रबंधन समिति इसलिए बनाया जाता है ताकि गांव के अंदर आने वाले जंगलों की देखरेख की जा सके एवं गांव में कोई व्यक्ति यदि जंगल से लकड़ी काट के नाता है तो उसकी शिकायत वन समिति द्वारा वन विभाग को की जाती है परंतु ऐसा नहीं होता क्योंकि वन विभाग के कर्मचारी ना तो इस समिति की ओर ध्यान देते हैं और ना ही इनको किसी योजना के बारे में बताते हैं
बरपाली में भी वन विभाग का डिपो है जिसमें कभी भी दाह संस्कार हेतु लकड़ी उपलब्ध नहीं रहती जो कि आसपास के 10 गांव की जरूरत है यह बात वन विभाग की निष्क्रियता को साबित करती है ।

—————————————-

मैं जब जंगल की ओर सैर के लिए जाता हूं तो मुझे भी रोड किनारे बहुत से कटे हुए पेड़ की ठूंठ दिखाई देते हैं जो साबित करते हैं कि जंगलों में पेड़ की अंधाधुंध कटाई हो रही है
अजय सोनी
उप सरपंच बरपाली

————————————–

यहां का वन विभाग पूर्ण रूप से निष्क्रिय है जिन्हें ना तो वन की चिंता है और ना ही डिपो की वन में ना तो पेंड सुरक्षित है और डिपो में ना ही लकड़ी मिलती है
निलेश अग्रवाल
पुर्व उप सरपंच

—————————-

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!