रोहरानंद जन्म जयंती विशेष-२ तुम जियो हजारों साल

डॉक्टर ममता सरूनाथ

चेहरे पर एक आत्मीयता भरी मुस्कान लिए , गांधी बाबा के दिखाए मार्ग पर चलने वाले, सीधे, सरल, सच्चे,सहृदय, सुरेशचन्द्र रोहरा जी, सिर्फ एक अखबार के संपादक ही नहीं, बल्कि हम सभी के दिलों में बसने वाले एक ऐसी शख्सियत हैं, जिसने छत्तीसगढ़ के कोरबा अंचल का नाम, पूरे भारत में रोशन किया है ।
लोक सदन अखबार ‘यथा नाम तथा गुण, को दर्शाता है और इसे चरितार्थ किया है अपने कुशल संपादन से आदरणीय सुरेशचन्द्र रोहरा जी ने। आपने अपने अखबार में देश के तमाम क्षेत्रों के चुनिंदा कलमकारों को न सिर्फ स्थान ही दिया वरन अपनी पारखी नजर का परिचय देते हुए समय-समय पर विशेष विशेषांकों  के माध्यम से पाठकों के दिलों में भी अपना एक  स्थान सुरक्षित किया है। यूं तो मेरी बहुत कम बातचीत हुई है रोहरा जी से लेकिन उन्होंने जब भी बात की बड़ी आत्मीयता से, ऐसा लगा मानो अपने किसी भाई, बड़े आत्मीय जन से बात कर रही हूं ।
गांधी बाबा के मूल्यों को समझने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने वाले रोहरा जी ने अपनी कलम का भी लोहा मनवाया है  ‘कोयलांचल’ नामक धारावाहिक के माध्यम से उन्होंने जिस प्रकार कोयला खदान के मजदूरों के जीवन की व्यथा को उकेरा है, सचमुच सराहनीय है । रोहरानंद ‘चंदन घिसै’ के माध्यम से जिस प्रकार आप समय-समय पर समाज में हो रही गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रिया, आक्रोश व्यक्त करते हैं वह बेहद प्रशंसनीय है ।आपकी कविता ‘जूते'(शायद मैं नाम भूल रही हूं यदि गलत हो तो संपादक जी से क्षमा प्रार्थी हूं ।)के माध्यम से जिस प्रकार समाज के वर्ग विभाजन को शब्दांकित किया है बेहद प्रेरणादायक है। एक संपादक होने का आपने बड़े ईमानदारी से पालन किया है और तमाम देशवासियों के दिलों में अपना स्थान बनाया है। संपादक जी के मार्गदर्शन में मुझे जैसे तमाम कलाकारों को एक नई दिशा मिली है सभी को समय-समय पर अखबार में विशेष स्थान देकर जिस प्रकार आप सभी का मनोबल बढ़ाते हैं यह परिवार का एक कोई बड़ा ही कर सकता है। शायद यही वजह है कि हम सब आपको अपना बड़ा, आदरणीय, मार्गदर्शक और भी ना जाने किन-किन  नामों से पुकारते हैं।
आज संपादक जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से यही कामना है कि आप दीर्घायु हों और सफलता की राह में सदैव आगे बढते रहें ,यूँ ही गाँव-गाँव गांधी बाबा के आदर्शों को फैलाते रहें और हम सभी पर अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाये रखें।
 
  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!