रेत टीले में दबकर बच्चियों की मौत रेत खनन के अवैध तरीके का परिणाम : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता सिंहदेव ने मामले की जाँच कराके दोषियों को दंडित करने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कोरबा ज़िले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरीडीह में रेत टीले भरभराकर गिरने से उसमें दबकर तीन मासूम बच्चियों की मौत को बेहद दर्दनाक बताते हुए प्रदेश सरकार से इस मामले की पूरी जाँच कराके दोषियों को दंडित करने और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि तालाब गहरीकरण के काम के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए था कि तालाब से निकली भुरभुरी मिट्टी सुरक्षित ज़गह पर डम्प की जाए ताकि कोई अनहोनी न हो। श्री सिंहदेव ने कहा कि वस्तुत: यह रेत खनन के अवैध तरीके का परिणाम है। जिस तालाब का गहरीकरण किया था, उसी के पास से सोन नदी गुजरती है। बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इसी तालाब से रेत की चोरी करके बाजार में बेची जाती थी, जिसके कारण तालाब का बांध कमज़ोर हो चला था। तालाब से रेत की चोरी करके इकठ्ठी की गई रेत बेचने के दौरान यह हादसा हुआ और हँसती-खेलती तीन बच्चियाँ इस टीले के गिरने से दबकर मारी गईं। श्री सिंहदेव ने कहा कि एक तो प्रदेशभर में रेत माफिया अवैध रेत खनन और परिवहन कर अपना आतंकराज क़ायम कर रहे हैं, अब इस तरह रेत खनन और चोरी करके निर्दोष लोगों की जान के बी दुश्मन बन गए हैं।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!