रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है सीबीआई

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को इस केस में आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। अब मिल रही जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी रिया चक्रवर्ती का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है। 2-3 दौर की पूछताछ के बाद अब सीबीआई रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। सीबीआई को इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। साथ ही रिया से भी अनुमति लेनी होगी।

सुशांत राजपूत की मौत मामले में सीबीआई आज लगातार दूसरे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को जांच एजेंसी ने रिया से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। शुक्रवार को पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं रिया रात 9 बजे के बाद सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली थीं। रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 10 बजे अपने घर से इस गेस्ट हाउस के लिए निकली थीं। इसी गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। रिया से पहले सुशांत के फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रिया से पूछा, आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं? सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, कब और कहां आपने शव के अवशेषों को देखा? आप 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोडक़र क्यों गई थीं? क्या आप झगड़े के बाद सुशांत का घर छोडक़र गई थीं? सुशांत का घर छोडऩे के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे बात की थी? अगर हां तो क्या बात की और अगर नहीं तो क्यों?

सीबीआई के सवाल यहीं खत्म नहीं हुए। जांच एजेंसी ने रिया से पूछा, क्या इस दौरान सुशांत ने आपसे बात करने की कोशिश की थी? क्या आपने उनके कॉल और मैसेज को इग्नोर किया? अगर हां तो ऐसा क्यों किया? आपने उन्हें ब्लॉक क्यों किया था? क्या सुशांत सिंह राजपूत ने उनके परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश की थी? किस बारे में बात करने की कोशिश की थी? सुशांत किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे? उनका क्या इलाज चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल दीजिए। आपका सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था? आपने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग क्यों की थी? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी ?

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!