….राष्ट्र भाषा हिन्दी…

बावन अक्षरों से इसका हुआ निर्माण है
देवनागरी लिपि इसकी पहचान है
पास में शब्दों का अकूत भण्डार है
मात्राओं से हुआ इसका श्रृंगार है
बड़ों व छोटों के लिए अलग संस्कार है
दूज भाषा के लिए ये बहुत उदार है
इसके गोद में खेलती बोली हजार है
चन्द्र बिन्दु इसके माथे का चन्दन है
एक शब्द ऊँ में छिपा सारा ब्रम्हाण्ड है
बावन अक्षरों से इसका हुआ निर्माण है
छोटों के लिए प्यार, बड़ों के लिए आदर है
ईश्वर के लिए वंदन तो गुरु के लिए सादर है
सुख- दुख,खुशी-गम सब भावों का उद्गार है
कभी वंदन कभी नन्दन तो कभी आभार है
सूर, तुलसी, कबीर हिन्दी के आसमान है
तो सितारे केशव, मीरा, रहीम, रसखान हैं
दिनकर, निराला, पंत, सुमन कवि महान है
प्रेमचंद, महादेवी, सुभद्रा हिन्दी की शान है
बावन अक्षरों से इसका हुआ निर्माण है
एक सौ बत्तीस करोड़ लोगों की जुबान है
हिन्दी राष्ट्र का गौरव व स्वाभिमान है
दुनियां में हिन्दी का अहम स्थान है
हिन्दी को राष्ट्रभाषा का मिला सम्मान है
देश की आजादी में अहम योगदान है
भारत को जोड़ने का एक अनुसंधान है
बावन अक्षरों से इसका हुआ निर्माण है
अनिल कुमार मिश्रा

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!