राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष अजीत सिंह का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था ईलाज

बागपत. राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पश्चिम यूपी के लोकप्रिय जाट नेता अजीत सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया.  अजीत सिंह और उनकी पोती 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थीं. इसके बाद से उनका इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था. जबकि वह 4 मई से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और आज सुबह उनका निधन हो गया. हालांकि अजीत सिंह की पोती की तबीयत सही बताई जा रही है.अजीत सिंह के निधन से राजनैतिक गलियारे में  शोक की लहर हैं.
राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजीत सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था और वे पूर्व प्रधानमंत्री और देश के बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे थे. वे भारतीय राजनीति के एक बड़े चेहरे थे. मौजूदा समय में वे किसान नेताओं के बड़े नेताओं में शुमार थे. उनके निधन पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलों ने शोक जताते हुए इसे भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है.

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जताया शोक

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान.’
यूपी की राज्यपाल ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रेषित की है.

पश्चिम यूपी की राजनीति की दिशा तय करते थे अजीत सिंह

चार बार केंद्रीय मंत्री रहे अजीत सिंह की राजनीतिक पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए और बीजेपी की सरकार में मंत्री रहे. उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया और वे छह बार सांसद रहे. हालांकि 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

  • Related Posts

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि
    error: Content is protected !!