राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन एवं कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

तिल्दा/ नेवरा/ शासकीय चिकित्सालय मे बी.एम.ओ.डाक्टर आशीष सिन्हा के नेत्रत्व मे फाईलेरिया एवं कृमि की दवा का सामूहिक रूप से सेवन किया गया जिसमे (एलबेडाजाल एवं डी.ई.सी.) दवा का सेवन करके रास्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन की शुरुआत की गई बी.एम.ओ. ने बताया की यह दवा हर वर्ष फाईलेरिया से बचाव के लिए सेवन कराई जाती है । आज नगर अध्यक्ष एवं पूरे स्टॉफ के द्वारा इसका सेवन किया जा रहा है बी . एम.ओ.डाक्टर आशीष सिन्हा ने बताया की इसके बाद सभी वार्डो में आँगन बाड़ी एवं मितानिन द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डी.ई.सी. एवं एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाई जायेगी साथ ही दवा के नफा-नुकसान की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी । एक बार डी.ई.सी. एवं एलबेंडाजॉल की निर्धारित खुराक का सेवन करना हैं। इस दवा का असर एक वर्ष तक शरीर में रहता है, जिससे फाईलेरिया के परजीवी यदि कम संख्या मे शरीर में है तो परजीवी की मृत्यु हो जाती हैं अथवा वे निष्क्रिय अवस्था में चले जाते है और दूसरे व्यक्ति मे फैलाव की संभावनाए घट जाती है। इस प्रकार हाथीपांव की कुरूपता एवं अकर्मण्यता को जन्म देने वाली इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है तथा नई पीढ़ी को इस अभिशाप से बचाया जा सकता है एवं बच्चां के आंत में कृमि रहने पर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में अवरोध उत्पन्न होता है, इसलिए एक वर्ष से अधिक सभी बच्चों को कृमिनाशक दवाई एलबेंडाजॉल की सही एवं निर्धारित खुराक खिलाना भी अति आवश्यक है। समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं डी.ई.सी. एवं एल्बेन्डाजॉल की दवा खाएं एवं सभी को इस दवा के सेवन करने के लिए प्रेरित करें तथा जिले के नागरिकों को हाथीपांव (फाईलेरिया) एवं कृमि मुक्त करने मे सहयोग प्रदान करें।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया ने कहा की फाइलेरिया हाथीपांव की बीमारी वाउचेरिया बैकोफ्टाई नाम कीटाणु जिसे माईक्रो फाईलेरिया के नाम से जाना जाता है, बीमार व्यक्ति के शरीर से स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। फाईलेरिया बीमारी के लक्षण में बार-बार बुखार आना, सांस फूलना, लसिका वाहनियों का प्रवाह अवरूद्ध होना जिससे हाथ व पैर के जोड़ों में गांठ होती है। सही समय पर उपचार न होने से पैर हाथीपांव आकार ले लेता है यह वंशानुगत रोग नहीं है, फाइलेरिया बीमार से बचाव रोकथाम हेतु घरों के आसपास गंदे पानी के जमाव न होने दे सेफ्टिक टैंक व अन्य स्थानों में पानी का जमाव न होने देना अति आवश्यक है। श्रीमती डहरिया ने लोगो से अपील की है की समीपस्थ स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से डीईसी एवं एल्बेडाजाल गोली का सेवन कराये एवं खुद भी करे एवं हाथीपांव व कृमि रोग से बचें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.एम. ओ. डॉ.आशीष  सिन्हा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया,ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन, एल्डरमेन स्वेजा परवीन, अर्चना गोस्वामी., नीलिमा सेन एवं  भोलाराम देवांगन  देव साहू सरोज कोरपे एवं समस्त  स्टॉफ उपस्थित थे ।
  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!