रालोद व सपा का बागपत में राजूद्दीन के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार

  • रालोद व सपा के साथ आने से राजूद्दीन की रिकार्ड मतों से जीत के आसार
  • 2012 से 2022 तक लगातार बागपत की जनता की पहली पसन्द रहे है एड़वोकेट राजूद्दीन

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

बागपत नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन एड़वोकेट राजूद्दीन एक बार फिर से चुनाव मैदान में है। एड़वोकेट राजूद्दीन अपने मधुर व मिलनसार व्यवहार, ईमानदारी, धार्मिक और सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए वर्षो से बागपत के हर धर्म व वर्ग के लोगों की पहली पसन्द बने हुए है। वर्ष 2017 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 2000 मतों से भी अधिक मतों से जीत हासिल की।

इस बार उनके राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लडने और समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से रिकार्ड मतों से जीत के आसार लगाये जा रहे है। रालोद, सपा और राजूद्दीन के समर्थक अपनी अलग-अलग टोलिया बनाकर हैण्ड़पम्प चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है और राजूद्दीन की साफ-सुथरी छवी, उनकी योग्यता, पिछले कार्यकाल में बागपत नगर में कराये गये अभूतपूर्व विकास कार्यो के लिए वोट मांग रहे है। रालोद के वरिष्ठ नेता ओमवीर ढाका ने बताया कि एड़वोकेट राजूद्दीन साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल है, वह सभी जातियों, धर्मो व सम्प्रदाय के लोगों को साथ लेकर चलते है। उनके कार्यकाल में बागपत के गली मोहल्लों में बेहतरीन सडकों के निर्माण के साथ-साथ, स्ट्रीट लाईटों व स्वच्छ पानी उपलब्धता पर अधिकतम कार्य किये गये।

नगर में साफ-सफाई पर ध्यान देने के साथ-साथ नगर पालिका के माध्यम से लोगों के होने वाले कार्यो को त्वरित गति से कराया गया। बताया कि रालोद के बड़े नेताओं में सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, छपरौली के विधायक डॉ अजय कुमार, विश्वास चौधरी, सुभाष गुर्जर, डॉ राजकुमार सांगवान प्रतिदिन बागपत में सम्पर्क कर रहे है। बताया कि आज उन्होने राजूद्दीन के पक्ष में शंकराचार्य मौहल्ला कोर्ट रोड़ की गली नम्बर 1 से लेकर गली नम्बर 6 तक, हरिजन चौपाल, मिरधानपुरा मोहल्ला आदि स्थानों पर प्रचार किया और वहां की जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। प्रचार में सपा विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, एड़वोकेट राजूद्दीन, ओमवीर तोमर, मईनुद्दीन, अजहर खान, अब्दुल रहीम, जयपाल शर्मा, नीरज कौशिक, ओमवीर ढाका सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!