
रायपुर । राज्य शासन के रात 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 1916 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है जिनमें से सर्वाधिक 674 रायपुर जिले के हैं। इसके बाद दुर्ग 209, बिलासपुर 194, रायगढ़ 138, राजनांदगांव 96, महासमुंद 80, बालोद 66, धमतरी 56, जांजगीर-चांपा 51, बलौदाबाजार 40, कोरबा 38, बीजापुर 35, बस्त 29, सरगुजा 27, मुंगेली व जशपुर 21-21, सुकमा 17, गरियाबंद, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और नारायणपुर 16-16, कोरिया 15, बेमेतरा 12, कबीरधाम 10, बलरामपुर और कांकेर 7-7, सूरजपुर 5, अन्य राज्य से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश में आज कुल 653 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। और कुल 12 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 16811 है।







Comments are closed.