

तिल्दा/नेवरा/ रात्री 12 बजे मुझे एक फोन आता है किसी अज्ञात ट्रक ने 4 गाय को अभी तुलसी मैं ही कुचला है कोई संस्था हो जो गाय माता का उपचार कर सके तो बताइए । मैं तत्काल गाय मातो की देखभाल करने वाली एक मात्र महिला सिमरन राजीव खूबचंदानी भाभी को फोन कर सूचना देता हु वह तत्काल घटनास्थल पहुंच जाती है । पर पहुंचते ही देखती है प्रयास करती है पर अंतः गाय नही बच सकी उन्होंने प्रयास किया ।उनके सारे प्रयास विफल रहे । अखरी मैं रात 1 बजे मायूस आवाज से फोन करती है राहुल गाय नही बच सकी । और तुलसी तिल्दा हाइवे रोड है जो जाम हो चुका था रात मैं 1 बजे पुलिस थाने मैं सूचना देकर पुलिस के सहयोग से बीच रास्ते से गाय को हटवाने का कार्य करवाया महिला होने के बावजूद किया जो प्रशंसनीय है । आज पुरुष भी नही कर सकते सिमरन भाभी ने तत्काल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR की मांग की और गाय मालिक के खिलाफ भी रात्रि मैं हाईवे मैं गाय को छोडने का जुर्म दर्ज करने की मांग की । दुखद रहा की चार गायो की दर्दनाक मौत हो गई । पर ऐसी महिला शक्ति को नमन, सिमरन राजीव खूबचंदनी भाभी के प्रयासों की नगर में हर तरफ से सराहना हो रही है । रात्री 1 बजे महिला हो कर अपने निवास से तीन किलोमीटर दूर आ कर प्रयास किया धन्य है ऐसी जाबांज महिला, सैल्यूट भाभी सिमरन राजीव खूबचंदानी ।








Comments are closed.