
रायपुर । राज्य में आज रात 08.00 बजे तक 3896 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 891 रायपुर जिले से हैं। यह राज्य में आज तक का एक दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 313, राजनांदगांव 111, बालोद 61, बेमेतरा 34, कबीरधाम 65, रायपुर 891, धमतरी 155, बलौदाबाजार 76, महासमुंद 108, गरियाबंद 62, बिलासपुर 213, रायगढ़ 281, कोरबा 247, जांजगीर-चांपा 183, मुंगेली 42, सरगुजा 131, कोरिया 41, सूरजपुर 28, बलरामपुर 47, जशपुर 30, बस्तर 188, कोंडागांव 103, दंतेवाड़ा 99, सुकमा 146, कांकेर 127, नारायणपुर 40, बीजापुर 37 अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।







Comments are closed.