
रायपुर/ बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद को चाकू मारा गया। यह वारदात रात 10.30 ये बाद की बताई जा रही है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए ये दोनों पहुंचे थे । यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने रात मोदहापारा थाने का घेराव किया। वे आधी रात तक थाने में जमा रहे। नाबालिग आरोपी और उसके साथी फरार हैं। मौदहापारा पुलिस पतासाजी कर रही है।







Comments are closed.