
तिल्दा नेवरा/ किसान नेता व जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने आरंग के रसनी टोल नाके के पास बड़ी संख्या मे तिलदा नेवरा, धरसिवा, सिंमगा , सुहेला, बलौदाबाज़ार के किसान प्रदेश स्तरीय चक्का जाम मे सम्मिलित हुए, रश्मि टोल प्लाजा के निकट लगी वाहनों की लंबी कतार रायपुर जिले के आरंग के पास में रसनी टोल प्लाजा के पास दर्जनों गांव के किसानों के साथ तिल्दा नेवरा खरोरा क्षेत्र के किसानों ने राजमार्ग क्रमांक 53 पर धरना दिया इस दौरान प्रशासन ने भारी वाहनों का मार्ग दोनों बदल दिया गया इसके बावजूद भी वाहनों की लंबी कतार लग गई धरना का नेतृत्व द्वारका साहू, रूप चंद्राकर, संकेत ठाकुर जिला पंचायत रायपुर के सभापति किसान नेता राजू शर्मा तिल्दा क्षेत्र के किसानों के साथ चक्का जाम आंदोलन में डटे रहे, और केंद्र सरकार के तीनो काले कानून के विरोध में आंदोलन में लगभग 1000 लोग उपस्थित रहे किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक समिति टाटीबंध द्वारा किया गया, आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मोहन साहू योगेश वर्मा थान सिंह साहू वही काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे ।








Comments are closed.