‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान से जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

बालकोनगर/ वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) के अंतर्गत टाउनशिप वाकथॉन का आयोजन किया। 20 अक्टूबर तक चलने वाले वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान में बालको ने अबतक 10 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। वेदांता कर्मचारियों के लिए एक फ़िटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप से पता चलेगा कि कर्मचारी कितने किलोमीटर की दौड़ तय कर चुके हैं।

दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक वेदांता ने संकल्प लिया है कि कर्मचारियों के प्रत्येक किमी दौड़ने पर एक जरूरतमंद बच्चे को पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग खुद को फिट करने के उद्देश्य से मैराथन से जुड़ेंगे और उनके दौड़ने से लाखों जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। कंपनी ने वीडीएचएम के अंतर्गत विभिन्न वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किय हैं। स्वास्थ्य के साथ सामाजिक भलाई को बढ़ावा देते हुए बालको कर्मचारियों तथा उनके परिवारजन ने टाउनशिप के रन फॉर जीरो हंगर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले हफ्ते बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदारों, विद्यार्थी और समुदाय के 1400 से अधिक लोग दौड़ में शामिल हुए।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा बाल विकास में योगदान देने के उद्देश्य से नंद घर परियोजना की शुरूआत की गई है। समुदाय के साथ-साथ कंपनी बच्चों के सर्वागीण विकास में विश्वास रखती है। यह कंपनी के कुपोषण मुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। वेदांता समूह नंद घर परियोजना से देश भर में सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने की दिशा में काम कर रहा है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!