
रचनाकार (एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति) राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रथम बैठक ज़ूम अप्प के माध्यम से सम्पन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्था के संरक्षक सुरेश चौधरी एवं विद्या भंडारी की अध्यक्षता में संस्था के उत्थान ,प्रचार प्रसार,दायित्यों का निर्वहन नये वर्षों की कार्यकारिणी रूप रेखा सहित और भी मुख्य बिन्दु पर विशेष चर्चा की गई।
परिचर्चा के दौरान संस्था के संरक्षक सुरेश चौधरी जी ने बताया संस्था में देश भर के कवि एवं रचनाकारों को जगह देना एवं हिन्दी साहित्य सहित स्थानीय भाषा, साहित्य एवं संकृति को बढ़ाने की बात कही। बैठक में कई राज्यों के कवि ,लेखक एवं साहित्यकार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । अंत में संस्था के संरक्षक सुरेश चौधरी द्वारा एकल काव्य पाठ कर नववर्ष की बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।







Comments are closed.