योग दिवस पर वर्चुअल आयोजित होगा योगाभ्यास कोविड-19 सक्रमण काल में बढ़ी है योग की उपयोगिता इस साल ‘ बी विद योग, बी एट होम ‘ की थीम पर होगा आयोजित


रायपुर । शरीर स्वस्थ्य रखने के साथ साथ इम्यूनिटी को मजबूत करने और मानसिक तनाव को कम करने में नियमित रूप से योग करने का एक अलग ही लाभ है । इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोग भी योग की मदद से जल्दी ठीक हुए हैं। नियमित योग शरीर को स्वस्थ भी रखता है । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2015 से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । इस वर्ष भी कोविड संक्रमण को देखते हुए’बी विद योग, बीएट होम’ यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ की थीम पर योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है ।
वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास प्राचार्य डॉ. जीएस बघेल एवं स्वस्थवृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनीता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है ।
योग दिवस पर आयोजित होने वाली वर्चुअलयोगाभ्यास की जानकारी देते हुए आयुष योगा वेलनेस सेंटरकी योग चिकित्सकडॉ. सुनीता जैन ने बताया,“इस वर्ष सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअल माध्यम सेमनाया जा रहा है । योग दिवस के अवसर पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन एप सिस्को वेबैक्स मीट के माध्यम से शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के स्वस्थवृत व योग विभाग एवं आयुष योगा वेलनेस सेंटर के द्वारा महाविद्यालय चिकित्सालय में योगाभ्यास किया जाऐगा ।
उन्होंने कहा सभी ऑनलाइन एप सिस्को वेबैक्स मीट से जुड़कर योगाभ्यास में भाग ले सकते है । जिसमें कॉलेज स्टाफ, हॉस्पिटल स्टाफ और जनरल पब्लिक, पीजी स्टूडेंट, यूजी फाइनल और यूजी तृतीय वर्ष यूजी द्वितीय और प्रथम वर्ष एंट्रेंनशिप एंड हाउस फिजिशियंस भी शामिल होगे जन साधारण मीटिंग नंबर170 304 8128 और 1581641177 से आयुष योग वैलनेस सेंटर एवं स्वस्थवृत व योग विभाग शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर से जुड सकते है ।सिस्को वेबैक्स मीटिंग ऑनलाइन ऐप डाउनलोड करें । 21 जून को निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व ऑनलाइन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।
21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस :-
21 जून साल का सबसे लंबा दिन है । योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है। इस वजह से इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस माने की घोषणा 11 दिसंबर, 2014 को की थी।
कोरोना संक्रमण काल में बढ़ी योग की उपयोगिता :-

बीते दिनो कोरोना संक्रमण काल में योग की उपयोगिता भी बढ़ी है। योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है इम्यूनिटी बढ़ती है। मानसिक तनाव कम होता है । लॉकडाउन में लोग मानसिक तनाव को कम करने में योग का एक अलग स्थान रहा है ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!