यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज BJP नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. 89 साल की उम्र में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया.

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है. कल्याण सिंह ने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली है, वह 89 साल के थे. कई दिनों से लखनऊ के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. कल्याण सिंह ने 2014 – 2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है. इससे पहले अस्पताल ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया था कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह जी की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है, वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं.
कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”मैं शब्दों से परे दुखी हूं. कल्याण सिंह जी…राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान. उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम शांति.”

इससे पहले, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की देखभाल के लिए अस्पताल के नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरो-ओटोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया.

कल्याण सिंह भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे – जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक.
उनके पहले कार्यकाल को 26 दिसंबर 1992 को अयोध्या में लंबे समय से विवादित बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए याद किया जाता है. कल्याण सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. 

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!