यूको बैंक के केस में डीआरटी ने पारित किया संपत्ति कुर्क करने का आदेश

कोरबा/ न्यायालय ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) जबलपुर के रिकवरी आफिसर वात्सल्य कुमार के आदेश पर नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर महेश पाण्डेय के द्वारा 14 साल पुराने एनपीए खाते में चूककर्ता सुखमती साहु व अन्य की बंधक संपत्ति की कुर्की का आदेश पारित किया गया है।

डीआरटी के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर ने की कार्यवाही

यूको बैंक कोरबा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक लालचंद पवार ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त डाईवारटेड संपत्ति शिवचरण थवाईट वं खगेशवर थवाईट एंव भगवत प्रसाद थवाईट के नाम पर खसरा नं. 321/1 रकबा (39676 वर्ग फिट) मुड़ापार कोरबा (छ.ग.) में स्थित में है और डीआरटी के आदेश पर पुलिस की सहायता से संपत्ति की 09.01.2024 को कुर्की की गई।
इस संपत्ति को यथा शीघ्र बेचकर बैंक की बकाया राशि की वसूली की जावेगी।

लेकिन जो डिफॉल्टर सक्षम होते हुये भी बैंक का पैसा नहीं लौटते उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाती है। पाण्डेय का कहना है कि जानबूझ कर पैसा ना चुकाने वाले डिफॉल्टर और उनके जमानतदारों के खिलाफ डीआरटी अब ऐसे ही कार्यवाही करने वाली है। कार्यवाही के दौरान मौके पर शाखा प्रबंधक व एडवोकेट कमिश्नर के साथ तहसीलदार के आदेश पर पटवारी शाखा समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे।

एडवोकेट कमिश्नर पाण्डेय ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही डीआरटी जबलपुर के रिकवरी ऑफिसर के आदेश पर पर जानबूझकर बैंक का पैसा ना देने वाले डिफॉल्टर पर की गई है। डीआरटी के आदेश पर उनकी चल अचल सम्पत्तियों की कुर्की और बिक्री सहित उनकी गिरफ्तारी और सिविल जेल की कार्यवाही की जाती है। साथ ही यह भी बताया कि बैंक के पास समझौते की विभिन्न स्कीमें हैं जिनमें बैंक अच्छे रियायती दरों पर समझौता करती है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!