युवाओं ने प्रकृति के साथ समन्वय में दिनचर्या अपनाने का लिया संकल्प

■ नेहरू युवा केंद्र बागपत के प्रयासों से मिशन लाइफ अभियान से जुड़ रहे युवा ■

बागपत/ शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत के स्वयंसेवकों ने गांव गांव जाकर मिशन लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट (लाइफ) के अंतर्गत युवाओं को पर्यावरण के साथ समन्वय में आदर्श जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया और लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट शपथ भी दिलाई।

छपरौली विकास खंड के असारा गांव में मदरसा इसामिल अरीबा कॉलेज में युवा स्वयंसेवक साहिल और आदित्य के नेतृत्व में मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल शर्मा पुत्री लवीश शर्मा, द्वितीय स्थान मनीषा पुत्री राजेंद्र कुमार और तृतीय स्थान सुहाना पुत्री इरफान ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनम जहां पुत्री हारून, द्वितीय स्थान पर नग्मा पुत्री इरफान और तृतीय स्थान पर अर्ष तोमर पुत्र प्रवेज तोमर रहे। मौके पर प्राचार्य मोहम्मद आबिद और शिक्षक राकिब ने विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और नेहरू युवा केंद्र बागपत के कार्यों की प्रशंसा की।

साथ ही उड़ान युवा मंडल ट्यौढी द्वारा आयोजित मिशन लाइफ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 239 ने प्रतिभाग कर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के विषय में जाना और 109 लोगों ने मिशन लाइफ शपथ ग्रहण की। क्विज के विजेताओं के नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!