
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/नेवरा/ गुरूवार दोपहर तिल्दा ब्लॉक के ग्राम नकटी के पास बंजारी मोड़ पर एक सफेद कलर की कार क्रमांक CG-04-B-7085 तिल्दा नेवरा से नकटी बंजारी के पास पहुँची थी।
उक्त गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाने पर एक युवती कार से निकली और गांव के तरफ गई एवं उसके द्वारा अपने अपहरण होने का हल्ला उड़ाया गया। युवती तिल्दा के वार्ड नं 3 भैरवगढ़ धाम कि रहने वाली है। देखते ही गांव में भीड़ लग गई, तब तक कार चालक अपनी कार को वही छोड़कर फरार हो गया।
गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जहां नेवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची साथ ही युवती के परिजनों को भी बुलवा लिया गया। युवती के अनुसार वह सासाहोली की तरफ गई थी तभी कार चालक युवक उसे अपनी कार में बैठा लिया और खरोरा की ओर निकल गया कोनारी बंजारी मोड़ के पास कार का पेट्रोल खत्म हुआ तब वह कार से निकलकर गांव की तरफ गई।
वही गांव वालों ने कार से हवा आदि भी निकाल दिया है। इधर इस मामले में कई पहलू सामने निकलकर आ रहे है, चूंकि युवती बालिक है लिहाजा पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। अभी देर शाम तक पुलिस को युवती कोई पुख्ता जानकारी नही दे रही है। बहरहाल मामले में पुलिस की पूछताछ व पतासाजी जारी है।







Comments are closed.