
कोरबा । सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने एक बयान जारी कर बताया कि यातायात पुलिस चौक चौराहों पर मास्क लगाकर नहीं आने वाले दुपहिया वाहन गाड़ियों से जुर्माना वसूली की जा रही है जो स्वागतेय है । लेकिन चौक चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा शत् प्रतिशत गांव में निवास करने वाले ग्रामीण जो शहर में हाट बाजार करने या सरकारी विभागों में अपने समस्याओं को लेकर शहर में प्रवेश करते हैं । अगर उन्होंने मास्क नहीं लगाया है तो दोपहिया वाहन चालक को यातायात पुलिस रोकने का प्रयास करती है । लेकिन कुछ ग्रामीण पुलिस को देख कर बाइक से भागने लगते हैं इस दौरान यातायात पुलिस भी उन्हे दौड़ाने लगती है जो दुर्घटना का कारण बन सकता है ऐसे ही स्थिति में यातायात पुलिस को बाइक वालों को दौड़ाने से अच्छा है की बाइक का नंबर नोट कर बाइक वालों के घर नोटिस भेजना चाहिए ताकि कोई भी ग्रामीण पुलिस के डर से भागते हुए दुर्घटनाग्रस्त न हो । वहीं दूसरी ओर यातायात विभाग को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए मास्क नहीं लगाने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र का हो चाहे वह शहरी क्षेत्र का हो उसे छोड़ा नहीं जाए । ऐसा देखा गया है यातायात पुलिस शत प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के ही नागरिकों को मास्क के नाम पर धरपकड़ करती है जो न्यायोचित नहीं है । सिन्हा ने आम जनता से अनुरोध किया है की कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए अपने बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित करें । “यही समय की आवश्यकता है”







Comments are closed.