मोबाइल चोरों पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 13 नग चोरी के मोबाइल किये बरामद

पिकनिक स्पाॅटों में कार, बाईक के काॅच व डिग्गी तोडकर रूपये पैसे तथा मोबाईल चोरी करने वाले 03 विधि विरूद्ध बालक चढे बालको पुलिस के हत्थे। विधि विरूद्ध बालको से 13 नग मोबाईल व 3000 नगदी रकम जप्त

कोरबा/ इसी माह 13.06.2021 को प्रार्थी अपने दोस्तों अंकेश मंडल, राहुल, आकाश, नंदलाल सिंह, संजय साहू, रूपेश मंडल, विपिन मंडल के साथ पिकनिक मनाने फुटहामुड़ा झरना गये थे जिनके द्वारा अपने मोबाईल फोन और पर्स को एक्टीवा की डिक्की में रखकर करीब नीचे झरना में नहाने चले गये थे। करीब 02.30 बजे नहा कर वापस आये तो जहां पर गाड़ी खडा किये थे वहां एक्टीवा नहीं थी ईधर उधर देखे कुछ दुर में एक्टीवा दिखी। उसके सीट का लॉक टूटा हुआ था डिक्की में रखा प्रार्थी एवं दोस्तों का मोबाईल, पर्स के अंदर रखा हुआ नगदी रकम 3000 रूपये, एटीएम कार्ड 7 नग, ड्रायविंग लायसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है तथा प्रार्थी के परिचित दीपक कुमार रमानी की कार क्रमांक CG 12 AU 6064 बलेनो के आगे और बाॅये साईड का कॉच तोड़कर अन्य दोस्तो का मोबाईल रूपये चोरी कर ले गये थे। कि रिपोर्ट पर थाना बालकोनगर में अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीना, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तिन राठौर तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामगोपाल करियारे के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा के हमराह प्र0आर0 42 पृथ्वीराज मोहंती, आरक्षक 250 गौरव चंद्रा, आर. 514 अनिल साहू, आर. 779 हरीश कुमार मरावी के टीम गठित कर, सायबर सेल कोरबा सउनि दुर्गेश राठौर, आरक्षक प्रशांत सिंह , आरक्षक डेमन ओग्रे की मदद से प्रकरण में चोरी गये मोबाईल ग्राम पतरापाली में चालू होने के लोकेशन पर रेड कार्यवाही की गई। चोरी गई मोबाईल विधि विरूद्ध बालक के द्वारा उपयोग करते पाये जाने पर। पूछताछ करने पर अपने अन्य दो साथियों के साथ घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किये जिनसे 13 नग मोबाईल तथा 3000 रूपये जप्त किया गया। तथा कार से चोरी किये पैसो को खर्च करना बताये है। जिन्हे गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!