नाबालिग का है पूर्व आपराधिक रिकार्ड चकूबाज़ी, चोरी मारपीट की घटनाओं को दे चुका है अंजाम
विभिन्न थानों से हो चुके हैं पूर्व में गिरफ़्तार

तिल्दा/ नेवरा/ शुक्रवार को ख़रोरा के नया बस स्टैंड के पास ख़रोरा निवासी पीयूष अग्रवाल का मोबाइल फ़ोन अज्ञात आरोपी द्वारा चुरा लिया गया था । प्रार्थी की सूचना पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में आरोपियों की सघन पतासाजी कर चोरी में संलिप्त एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके पास से चोरी गया गया वीवो कम्पनी का मोबाइल क़ीमती लगभग 12000/- व आरोपियों द्वारा प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से 3 नग मोबाइल और बरामद हुए हैं जिन्हें अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी करना आरोपियों द्वारा बताया गया है। आरोपी 1. ईश्वर साहू पिता ऐराम साहू आयु 19 वर्ष निवासी रावाभाठा रायपुर 2. सत्यम बैरागी पिता रविदास बैरागी आयु 19 वर्ष निवासी रावाभाठा रायपुर व 3. सांकरा धरसीवाँ निवासी 17 वर्षीय बालक को विधिवत गिरफ़्तार किया गया है जिन्हें आज न्यायालय पेश किया जा रहा है ।







Comments are closed.