मोंगरा संकुल में शाला प्रबंधन समिति से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आनलाईन के द्वारा हुआ संपन्न

कोरबा/कटघोरा/ शिक्षा विभाग जिला कोरबा की ओर से जिले भर में पालकों को जागरूक करने हेतु पालक , शिक्षक संघो का आनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहे हैं । जो की जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है ज्ञात हो कि संकुल केंद्र मोंगरा विकास खण्ड कटघोरा में भी दिनांक 16 जून 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडे जी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री सी.आर देवांगन , श्रीमति ज्योति शर्मा , श्री एन.के राठौर , सुश्री खुशबू सोनी , के द्वारा अध्यक्ष , सदस्य पत्रकार , एवं अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में कटघोरा विकास खंण्ड मोंगरा संकुल में SMC / SMDC अध्यक्षों , सदस्यों , पत्रकारों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आनलाईन आयोजन किया गया । जिसमें 92 सदस्यों ने हिस्सा लिए कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व वंदना से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संकुल मोंगरा के प्राचार्य श्री एस.डिडोरे द्वारा किया गया विघालय में विभिन्न समितियों के गंठन व किये जाने वाले कार्यो पर जानकारी देते हुए मंच संचालक श्रीमति ज्योति शर्मा द्वारा बहुत ही मनोरंजन व आशा विश्वास के साथ किया गया । साथ ही अपने शायराना अंदाज में पालकों को जागरूक करने की अपील भी किये । इस अवसर पर श्री सी.आर देवांगन जी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर छतीसगढ़ी बोली में प्रकाश डाला और समिति के पदाधिकारियों को शाला संचालन में मध्य पुर्व भूमिका निभाने की बात कहीं । श्री एन.के राठौर जी ने बहुत ही प्रभावी ढंग से रोचक अंदाज में शाला प्रबंधन समिति की आवश्यकता और उपयोगिता के संबंध में सारगर्मित जानकारी दी । वहीं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी उपाध्याय जी ने शाला प्रबंधन समिति के साथ कोरबा जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के बारे में बडे ही सरल एवं सहज से लोगों को अवगत कराया । श्री सर्वेश सोनी ने भी शिक्षक और सदस्यों को शिक्षा गुणवत्ता में मिलकर कार्य करने की सलाह दी इसी कडी़ में मंच संचालक श्रीमति ज्योति शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सीधे संवाद कर उनके विचार आमंत्रित किये और शाला प्रबंधन समिति की आवश्यकता को प्रतिवादित किया । अपने विचार रखते हुए शा.उ.मा.विघालय मोंगरा के SMDC के अध्यक्ष ध्रुव कुमार यादव जी ने अपने विघार्थी जीवन और आज के परिवेश के विघार्थियों के बीच के अंतर को प्रशन के रूप में अपने विचार के माध्यम से साझा किया । इस कार्यक्रम में 92 से 95 शाला समिति के सदस्य , पत्रकार व शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं पालकगण उपस्थित रहे । अंत में मोंगरा सी. ए. सी श्री डी.आर चौहान जी ने कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर , ट्रेनर्स , पत्रकार प्रबंधन समिति के सदस्यों , शिक्षकों व पालकों के प्रति आभार प्रकट किया ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!