मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ……
मुझे हर उस बात पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए जो मुझे चिंतित करती है
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ……
जिन्होंने मुझे चोट दी है मैं भी उन्हें चोट पहुचाऊँँ ये निरर्थक है
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ…..
समझदारी किसी बात पर भिड़ जाने के बजाय हट जाने में है

मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ….
मैं हर व्यक्ति से वैसा व्यवहार नहीं पा सकूँगी जिसकी मैं अपेक्षा करती हूँ
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ….
जवाब नहीं देने का अर्थ यह कदापि नहीं कि यह सब मुझे स्वीकार्य है, बल्कि मैं इससे ऊपर उठ जाने को बेहतर समझती हूँ
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ….
कभी कभी कुछ न कहना सब कुछ बोल देता है
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ….
अपनी आंतरिक शांति से बढ़कर दुनियाँ में और कोई भी चीज़ बड़ी नहीं
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ…
जिंदगी के अनसुलझे सवालों के जवाब न ढूंढना
मैं धीरे धीरे सीख रही हूँ….
इस अनमोल जिंदगी को पूरी तरह जीना






Comments are closed.