मेला जा रहे परिवार को मेटाडोर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौत…

बिलासपुर / बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक से बेलपान मेला जा रहे परिवार को एक माजदा ने अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गई। वही एक बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल साहू पेशे से ड्राइवर है। वह आज अपनी पत्नी ईश्वरी साहू व आठवीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी तृप्ति साहू व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली भगवती साहू को लेकर बाइक से तखतपुर के बेलपान मेला को देखने जा रहे थे.

करीब 11 बजे सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ओवरब्रिज के पास पहुँचे थे तो मेटाडोर क्रमांक cg 01 c 4049 ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. 32 वर्षीय ईश्वरी साहू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस ने तीन घायलों तृप्ति साहू, भगवती साहू व मोहनलाल साहू को सिम्स अस्पताल पहुँचाया। जहां इलाज के दौरान मोहन लाल साहू व उसकी बड़ी बेटी तृप्ति साहू की भी मौत हो गई। भगवती का इलाज चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प बिलासपुर रेल्वे परिक्षेत्र बांग्लायार्ड वार्ड नं 69 बारा खोली चौक पर श्री…

    Read more

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    Comments are closed.

    You Missed

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    error: Content is protected !!