मूर्धन्य साहित्यकार डॉक्टर टी. महादेव राव संस्मरण–कोरोना कहीं से भी आक्रमण कर सकता है…

यह शीर्षक बिलकुल उपयुक्त है, जो मैं कहने जा रहा हूँ उसके लिए। कोरोना महामारी के शुरू होते ही जितनी भी सावधानियां लेनी चाहिए और जो भी सतर्कता बरतनी चाहिए सारा कुछ अपनाने के बाद भी अगर कोरोना वही कोविड 19 हो जाये तो आप क्या कहेंगे? यही न कि कोरोना कहीं से भी आक्रमण कर सकता है। मेरे साथ भी बिलकुल यही हुआ। पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने के बावजूद अगस्त के शुरुआत में हल्के बुखार से शुरू होकर सांस लेने में मुश्किल और हृदयगति बढ़ना जैसे लक्षणों से स्वास्थ्य खराब होने लगा। कोविड 19 जांच करवाया तो पता चली पोजिटिव है और कोरोना का असर 12 से 15% के बीच है। सलाह दी गई की अस्पताल में भर्ती हो जाएँ। शहर के बहुत से अस्पतालों में जगह नहीं,  सुन सुन के मेरी तबीयत और खराब होने लगी। संयोगवश एक कॉर्पोरेट अस्पताल में एक अकेला कमरा मिला। भर्ती हो गया। एकांतवास में पाँच दिनों तक डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मियों ने बड़ी सेवा की, बड़ी अच्छी दवाइयाँ दी और इलाज़ किया। हर दो घंटे में डॉक्टर आकर देखते चाहे दिन हो या रात। पाँच दिनों में सारी दिक्कतें जाती रहीं। तीन चार बार रक्त की जांच करके उन्होने पुष्टि की की अब कोरोना नेगटिव है और पांचवें दिन शाम को मैं केवल कमजोरी के साथ अस्पताल से मुक्त हुआ और घर आ गया। अब बिलकुल सानंद और स्वस्थ हूँ। दोस्तों की और परिजनों की दुआएं ऐसे वक्त पर ही तो काम  करती हैं।

अनलॉक के बाद तो हम जनता ने अनुशासन और और सावधानियों को ताक पर रखकर बस भेड़ बकरियों की तरह सड़कों, गलियों, दुकानों और बाज़ारों में भारत की जनसंख्या का नमूना दिखाने कूद पड़े। न मास्क, न शील्ड और न सेनीटाइजर, बस जैसे आज़ादी आज ही मिली हो सारा शहर जैसे मेले में व्यस्त हो, लोग सड़कों पर हैं। सरकार ने जो करना था कर दिया लॉक डाउन के दौरान। अब अनलॉक करके चेतावनी दी है की अब अपनी सुरक्षा आप करो, सावधानी बरतो, कुछ छूट है पर कोरोना अभी भी अपनी पूरी शिद्दत के साथ कारगर है। अनलॉक को आज़ादी मानकर स्वच्छंद और विशृखल होकर बर्ताव करना क्या हमारे अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं हैं?

मेरे शहर विशाखपटनम और विशाखापटनम ज़िले की बात करें तो पिछले 5 दिनों से प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या 400 से 500 के बीच है, जो कि पहले यानी अगस्त माह में और सितंबर के शुरुआत में प्रतिदिन लगभग 1000 हुआ करती थी। यहाँ उल्लेख करना आवश्यक है कि विशाखपटनम ज़िले में प्रतिदिन 6000 से 7000 सैंपल का परीक्षण किया जाता है। अब तो इलाज़ के लिए भी पूरी पूरी सुविधाएं पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी मुहैया कराई गई हैं। अब मृत्यु दर भी पहले की बनिस्बत कम है। स्वस्थ होकर लौटने वाले मरीजों का प्रतिशत 82% है जबकि मृतकों का प्रतिशत 1 से भी कम है। वेंटिलेटर और आईसीयू के मरीजों की संख्या दिन ब दिन कम हो रही है। ये सब शुभ और सकारात्मक संकेत हैं। मरीजों की संख्या और भी कम हो सकती है अगर सारी जनता अनुशासनबद्ध होकर सतर्क रहे और सावधानियाँ बरते तो कोरोना के जाने और पुरानी खुशियों के लौटने के दिन दूर नहीं।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!