मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारियों का आरोप – 8-9 साल की सेवा के बाद भी नहीं मिला फुल एंड फाइनल पेमेंट, स्थानीय श्रमिकों का हो रहा शोषण

कोरबा।मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड में कार्यरत रहे प्रीसीशियन इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि कंपनी ने उनका आवेदन तो ले लिया है, लेकिन 8 से 9 वर्षों की सेवा के बाद भी अब तक फुल एंड फाइनल भुगतान नहीं किया गया है। इससे परेशान होकर कई कर्मचारी बार-बार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों द्वारा मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है और कर्मचारियों को तरह-तरह से गुमराह किया जा रहा है।

स्थानीय श्रमिकों की अनदेखी, बाहरी लोगों को प्राथमिकता

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। न केवल उन्हें नौकरी दी जा रही है, बल्कि उन्हें दोगुना वेतन भी दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय युवाओं को अलग-अलग बहाने बनाकर नौकरी से बाहर किया जा रहा है या उनका शोषण किया जा रहा है।

हेड ऑफिस से नहीं मिल रहा कोई जवाब

कर्मचारियों का कहना है कि वे बार-बार कंपनी के हेड ऑफिस संपर्क कर रहे हैं लेकिन वहां से कोई दस्तावेजी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे श्रमिकों में गहरी नाराजगी और चिंता का माहौल है।

जिला श्रम विभाग से कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने मांग की है कि जिला श्रम विभाग इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करे और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही दोषी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय श्रमिकों को न्याय मिल सके।श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ राताखार बस्ती पहुंची, जहां…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!