माता-पिता और पत्नी ने शराबी युवक को मार डाला, रोज की लड़ाई से थे परेशान

बिलासपुर । गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में मां-बाप और पत्नी ने मिलकर एक शराबी युवक की सिर पर लोढा से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी खुद ही थाने जाकर पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन पुलिस ने सूक्ष्म विवेचना कर मामले को सुलझा लिया। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि कोटमीकला निवासी दशरथ सिंह, उसकी पत्नी मोतीबाई ने अपने बेटे जीवन सिंह की 20 सितम्बर की रात हत्या कर दी। इसमें उसकी बहू मानकुंवर ने भी साथ दिया। पुलिस को ग्रामीण प्यारेलाल ने सूचना दी कि जीवन सिंह अपने पिता के पुराने घर में मरणासन्न स्थिति में पड़ा हुआ है। उसका चेहरा खून से सना है। पुलिस ने रात में ही पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया और धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतक के परिवार वालों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जो कहानी सामने आई उससे मालूम हुआ कि मृतक जीवन सिंह दोपहर में काफी शराब पीकर आया था। वह अपनी मां और पत्नी को लगातार गालियां दे रहा था तथा पिता से भी हाथापाई कर रहा था। वह खेत और बाड़ी के बंटवारे की मांग कर रहा था। रोष में आये पिता सुकुल सिंह ने उसका कॉलर पकड़ा और बिस्तर पर लिटा दिया। पत्नी से उसने हत्या के लिये पास में रखे लोढ़ा (पत्थर) को मंगाया। मृतक की पत्नी ने उसके पैरों को दबाया और तीनों ने मिलकर उसे मार डाला। मौत के बाद उन्होंने आपस में मशविरा किया और पुलिस पूछताछ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुश्मनी के कारण की गई हत्या बताते रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!