महिला ने सरेराह जहर का किया सेवन, महिला आरक्षक रेहाना फातिमा की सूझबूझ से बची महिला की जान

कोरबा / कोरबा दर्री रोड से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सरेराह जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की। लोग देखते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस बीच ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ने मानवता की मिसाल पेश की । और महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। वहीं यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना के दर्री रोड क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला एक दुकान के सामने खड़े होकर जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति थाने पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं थाने में पदस्थ आरक्षक रेहाना फातिमा मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा की महिला की स्तिथि ख़राब हो गई थी और उसने उलटी की फिर बेहोश हो गई। जिसके बाद तुरंत महिला आरक्षक ने ऑटो रुकवाकर उसे अस्पताल लेकर इलाज करवाया। बताया जा रहा है की अभी फ़िलहाल महिला खतरे से बाहर है।बता दें कि अगर समय रहते जहर पी हुई महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। वहीं दूकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की पूरी हरकत कैद हो गई है। जहर सेवन का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!