महिलाओं के नेतृत्व में बालको ने रची सशक्तिकरण की नई परिभाषा

बालकोनगर/ विश्व महिला दिवस-2022 बालको प्रबंधन की दृष्टि से अनूठा रहा। इस वर्ष प्रबंधन ने बालको की चयनित 34 महिला नेतृत्वकर्ताओं को दो दिनों के लिए प्रबंधन के शीर्ष पदों पर काम करने का अवसर दिया। चयनित महिलाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अन्य प्रमुख पद दिए गए। दो दिनों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं जिनका नेतृत्व महिलाओं की प्रबंधन समिति ने किया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान इन्हीं महिलाओं ने बालको का नेतृत्व करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने दो दिनों के दौरान शीर्ष पदों पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘‘महिलाएं सृजनकर्ता हैं। उनके योगदान के बिना सुसंस्कृत परिवार, परिपक्व समाज और विकसित देश की कल्पना नहीं की जा सकती। दो दिनों के दौरान बालको में कार्यरत महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी प्रबंधन क्षमता से यह साबित किया कि आने वाली चुनौतियों और भूमिकाओं के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। हम महिला कार्यबल का अनुपात 30 फीसदी तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला कार्यबल को वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों के साथ संवाद के अधिक से अधिक अवसर मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम हैं।’’

बालको लर्निंग सेंटर में ‘ब्रेक द बायस’ थीम पर आधारित टाउनहॉल में बालको की प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री मानसी चौहान ने कहा कि दुनिया की सभी संस्कृतियों में महिलाओं को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। महिलाएं विभिन्न रूपों में समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए बताया कि महिलाओं को कंपनी की ओर से नेतृत्वकारी भूमिकाओं में बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। बालको ने थर्ड जेंडर नागरिकों को रोजगार के अवसर देकर लैंगिक समानता की मिसाल पेश की है। थर्ड जेंडर नागरिकों की बालको परिवार के सदस्यों के बीच स्वीकार्यता औद्योगिक जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुश्री चौहान ने बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के आभार जताते हुए कहा कि बालको प्रबंधन ने ऐसा वातावरण तैयार किया है जिससे सभी को समानता के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। दो दिनों के दौरान एल्यूमिनिय व्यवसाय और संयंत्र प्रचालन की अनेक बारीकियों को सीखने का अवसर मिला। यह अनुभव उनके कैरियर की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

प्रभारी उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री अंजलि पवार ने बताया कि दो दिनों के दौरान उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन की ओर से खूब सहयोग मिला। इस अनुभव से उन्हें कैरियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। प्रभारी मुख्य औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण तथा सस्टेनिबिलिटी अधिकारी सुश्री शुचिता शुभदीप खान ने बताया कि सुरक्षा बालको के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है। बालको ने ऐसा वातावरण तैयार किया है जहां महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में महिलाओं की उत्कृष्ट भूमिका है। प्रभारी मुख्य वित्तीय अधिकारी सुश्री दिशा केसवानी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के साथ वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। प्रभारी कंपनी संवाद प्रमुख सुश्री सोनल शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्टेकहोल्डरों के साथ निरंतर संवाद कायम रखने के महत्व से वह परिचित हुईं। प्रभारी मुख्य प्रचालन अधिकारी (धातु) सुश्री सृजना घोष ने बताया कि संयंत्र के सुचारू प्रचालन के लिए पारस्परिक समन्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रभारी उप मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने व्यवसाय की प्राथमिकताएं तय करने, उसके आधार पर रणनीति तैयार करने, समय प्रबंधन और निर्णय लेने की प्रक्रियाएं सीखीं। बालको ने अनेक प्रशिक्षणों के जरिए कर्मचारियों को कैरियर विकास के अवसर उपलब्ध कराए हैं। महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर बालको और देश की प्रगति में योगदान कर रही हैं।

टाउनहॉल के दौरान महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रसहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसे दशकों ने खूब सराहा।


  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!