महासमुंद। जिले के सरायपाली में पुलिस ने एक बड़ी रेड को अंजाम दिया है, पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके गोडाउन से डेढ़ करोड़ रूपए के फटाखे जब्त किये है ।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नितेश अग्रवाल ने अपने ग्राम अर्जुण्डा से देवलभांठा मार्ग स्थित गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखा भंडारण कर रखा था। सूचना पर थाना प्रभारी वीणा यादव की टीम ने दबिश देकर मौके से 445 काटून पटाखा जब्त किया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पटाखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।







Comments are closed.