महापौर ने जानबूझकर 28 सिंतबर की दिनांक तय की – हितानंद

आज नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने आयुक्त महोदय को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है की क्या 28 तारीख को नगर निगम की सामान्य सभा आहूत की जा रही है या नहीं । उन्होंने कहा है की सम्मेलन की सूचना 20 सितंबर को प्राप्त हुई जिसमें 28 तारीख को राजीव गांधी ऑडिटोरियम में साधारण सम्मेलन सभा का आयोजन की सूचना प्राप्त हुई , जबकि 22 तारीख रात से 2 तारीख तक लॉकडाउन कोरबा जिले में लागू कर दिया गया है ऐसी स्थिति में क्या साधारण सभा तय दिनांक को आहूत होगी या नहीं स्थिति स्पष्ट नहीं है । महापौर एवं अधिकारियों से पूछने पर भी बताने में असक्षम है ,नेताप्रतिपक्ष ने लिखा कि नए परिषद के गठन को लगभग 1 वर्ष होने जा रहा है बार-बार हमारे द्वारा सामान्य सभा कराए जाने हेतु आग्रह किया गया, नियमानुसार भी प्रत्येक 2 से 3 महीने में एक सामान्य सभा होनी चाहिए लेकिन नगर निगम की नई सरकार द्वारा जानबूझकर सामान्य सभा नहीं कराया जा रहा है ,बार-बार बहानेबाजी बनाई जा रही है कभी साउंड सिस्टम एवं केबल चोरी होने की बात कहीं जाती है तो कभी कोरोना संक्रमण की बात कही जाती है । समझ से परे है इन परिस्थितियों में जब लोकसभा में संसद सत्र हो सकता है, विधानसभा सत्र हो सकता है, अन्य निगमों की सामान्य सभाएं हो सकती हैं ,एमआईसी की बैठक के हो सकती हैं, स्थानीय मंत्री जी एवं महापौर द्वारा जगह जगह भीड़ लगा कार्यक्रम हो सकते हैं, तो फिर नगर निगम की सामान्य सभा से परहेज क्यों ? नेताप्रतिपक्ष ने आरोप लगाया की 18 तारीख के पहले छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगाना तय कर दिया गया था कोरबा में भी लॉकडाउन होगा ऐसा सभी का मानना था तब इन परिस्थितियों में जानबूझकर षड्यंत्र के तहत सामान्य सभा 28 तारीख को कराने की सूचना आम पार्षदों को 20 सिंतबर को दी गई, उन्होंने पूछा 28 तारीख को सामान्य सभा होगी कि नहीं स्थिति स्पष्ट करें ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!