महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच तथा गांधी शांति यात्रा एवं वैश्विक आयोजन

मुजफ्फरपुर।एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गडचिरोली (महा.) के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्तुबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151 वीं जन्मशताब्दी के सुअवसर पर मुजफ्फरपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
संपुर्ण देश में सेवाभावी वृत्ती से सवामास पीपल बरगद नीम पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसका समापन मुजफ्फरपुर (बिहार) में किया जाना सुनिश्चित है। जिसकी शुरुआत गढ़चिरोली (महा.) में 25 अगस्त 2020 को हुई है।
30 नवंबर श्री गुरू नानक जयंती से 30 जनवरी गांधी पुण्यतिथि तक नशामुक्त राष्ट्र अभियान चलाने हेतु शपथ लेना लिया गया ।
देश में अशांति फैलाने वाली तत्वों भ्रष्ट एंव हिंसक प्रवृत्ति का प्रतिकात्मक व सत्याग्रही दहन किया गया है उक्त राष्ट्र एवं मानव हितों के पीपल बरगद नीम नशामुक्त शपथ।इस मौके पर डी आई आर के सुप्रिटेन्डेट शिवेन्दर सत्यार्थी उपस्थित थे जिन्हे पूर्व में राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है उन्होंने सभा को संबोधित किया इस सभा को संबोधित करते हुए उनके आंखो में आंसू आ गए उन्होने कहा छोटे छोटे बच्चो में महात्मा गांधी जी के प्रति इतनी ॠद्धा देखकर मैं गदगद हुँ यह मेरे खुशी के आँसू है , उन्होंने कहा की इस सभा में आकर मुझे बहुत खुशी और शांति महसूस होती है क्योंकि शफी मंज़ील वह पुण्य भूमि है जहाँ महात्मा जी आगमन हुआ था । इस मौके पर संयुक्त रुप से सभी लोगों ने नशा और हिंसा नही करने की शपथ लिये ।इस मौके पर इंजिनियर प्रकाश अग्रवाल , प्रोफेसर अलतमस दाउदी और बिहार राज्य महात्मा गांधी विचार मंच के संयोजक इंजिनियर ज़फर हसन ने भी सभा को संबोधित किया इस मौके दाउदी इन्टर नेशनल स्कूल के छात्र समेत इस सभा में लगभग पचास व्यक्ति उपस्थित थे वहाँ मौजूद कुछ छात्रो ने भी महात्मा गांधी पर अपने विचार रखे तथा शहर के बड़े वृद्ध लोगों को पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।इस कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर श्री पंडीत मधुसुदन झा ,इंजिनियर ज़फर हसन , शिवेन्दर सत्यार्थी , इंजिनियर प्रकाश और अलतमस दाऊदी ने किया । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और अंचल के गणमान्य लोगों ने इसमें शिरकत की।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!